बेगुं: बेगू उपखंड के काटुंदा और बानोडा मार्ग पर संचालित गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारा जलकर हुआ राख
बेगू उपखंड के काटुंदा और बानोड़ा मार्ग संचालित गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण चारा और भूसा जलकर हुआ राख शुक्रवार सुबह दस बजे मिली जानकारी।अज्ञात कारणों से आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्होंने मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर पास में लगी ट्यूबवेल की सहायता से आग बुझाई। जानकारी मिलने पर पारसोली पुलिस मौके पर पहुंची।