छतरपुर नगर: गंज के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल जानकारी के अनुसार युवक मड़ला से अपने घर लौट रहा था युवक को गंज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान भगवत बंशल निवासी लखनगुवा के रूप में हुई है।वही इस मामले की जानकारी आज 20 जून दोपहर करीब 1:30 बजे घायल के परिजनों ने दी है।