फुलवरिया: मिश्र बतरहा के समीप मकान निर्माण की सामग्री खरीदने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, थाने में पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार के समीप मकान निर्माण की सामग्री खरीदने जा रहे युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने श्रीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार की दोपहर 12:00 बजे जानकारी के अनुसार घायल युवक शाहपुर गांव का प्रिंस यादव बताया जा रहा है।