मऊरानीपुर: झांसी-खजुराहो हाईवे पर पलटी हत्था कार्यक्रम में जा रही पिकअप, एक दर्जन से अधिक महिलाएं-बच्चे घायल
झांसी के बंगरा क्षेत्र में झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर हत्था कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी बंगरा पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल कई लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कार