मुंगेर: मनरेगा का नाम बदलना गरीबों से काम छीनने की साजिश: अशोक पासवान
Munger, Munger | Jan 11, 2026 मुंगेर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में शनिवार शाम को आयोजित प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक पासवान ने केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना महज एक बहाना है, असल निशाना गरीबों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति एवं अन्य वंचित वर्गों से रोजगार छीनना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले इस योजना