इगलास: इगलास तहसील के गांव गढ़ी पिथैर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई
Iglas, Aligarh | May 12, 2026 इगलास तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी पिथैर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली गई।