शहपुरा: डोमदादर गांव में मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, दो युवक हुए घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के डोम दादर गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिसके चलते दो युवक घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 11:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर दो लोग रयपुरा से डोम दादर जा रहे थे उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए ।