लक्सर में मावा इकाइयों पर छापा, बिना लाइसेंस मिलीं 2 फैक्ट्रियां सील
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर में मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की।
छापा कार्रवाई मे फ़ूड सेपटी कमीशनर आर एस रावत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और तहसीलदार दिवान सिँह राणा शामिल रहे....छापे के दौरान 2 मावा इकाइयां बिना फूड लाइसेंस के चलती मिलीं। मौके पर पानी की जांच और जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए। टीम ने जांच के लिए दूध के 3 नमूने भी लिए।
बिना लाइसेंस संचालन और दस्तावेज न देने पर दोनों इकाई मालिकों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#BreakingNews #fbreels
#viralreels #everyone #उत्तराखंड #haridwar