मंदसौर: पीजी कॉलेज ग्राउंड में मगरमच्छ के बच्चे की अफवाह, निकली गोयली
मंदसौर। पीजी कॉलेज ग्राउंड में एक मृत जीव मिलने से शुक्रवार सुबह मगरमच्छ के बच्चे होने की अफवाह फैल गई। मॉर्निंग वॉक और योग करने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंचे सफाईकर्मियों ने बताया कि वह मगरमच्छ का बच्चा नहीं, बल्कि गोयली थी, क्षेत्र के कुत्तों के हमले से उसकी मौत होने की संभावना जताई गई है,