मावली: फतहनगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया, 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल व चोरी का सामान जब्त
उदयपुर जिले के फतहनगर थाना पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 02 आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही 10 मोटरसाइकिल व चोरी का समान जब्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं आशिमा वासवानी पुलिस अधीक्षक वृत मावली के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने कार्रवाई की।