इकौना: नरायनपुर के पास बाइक सवार दो युवक कार की टक्कर से घायल, एक युवक को ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर किया गया
इकौना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक ब्रेजा कार की टक्कर से घायल हो गए, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया गया है। दरअसल जानकारी के मुताबिक दोनों युवक गोंडा जिले के निवासी हैं जबकि एक बाइक पर सवार होकर दोनों रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले हुए थे, तभी नरायनपुर के पास दोनों हादसे का शिकार हो गये।