शकूराबाद थाना पुलिस ने दयालचक गांव में छापेमारी कर 12 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस को देख शराब का संचालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नंद यादव के घर से शराब बरामद की गई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।