नदबई: भरतपुर सांसद संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा की लूट और हत्या के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। भरतपुर सांसद संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आरोपियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।