जमुआ: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस पर उठाए सवाल।
Jamua, Giridih | Jun 24, 2026 जमुआ प्रखंड के श्यामसिंग नावाडीह निवासी सुदामा प्रसाद वर्मा ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को 10 बजे प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कई अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।