जबलपुर: घर में घुसकर फरसा-तलवार से मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोदा में एक महिला ने रिश्तेदारों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई के बजाय एनसीआर काटकर भगा दिया और झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी।