पनागर: रिछाई अनमोल नमकीन फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट गिरने से महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत, फैक्ट्री में मचा हड़कंप
अधारताल थाना क्षेत्र स्थित 'अनमोल नमकीन फैक्ट्री' में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। फैक्ट्री में कार्यरत 42 वर्षीय महिला कर्मचारी मालती केवट, जो जवाहर नगर की निवासी थीं, सफाई का कार्य कर रही थीं, तभी अचानक वहां लगी लिफ्ट भरभरा कर नीचे गिर गई। लिफ्ट की चपेट में आने से महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के