बरहरुवा: सड़क दुर्घटना में बरहरवा के दो मैट्रिक के छात्र हुए घायल
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा फरक्का मुख्य पद पर शनिवार को मेहंदी डांगा के समीप सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल हो गए। वहीं घायल छात्र के अन्य साथियों की मदद से चंदन रामानी उम्र 16 वर्ष ग्राम बड़तल्ला देबू को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया गया ।