शाहनगर: चौपरा के पास सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा शाहनगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 19 HA 5090 कटनी से पन्ना की ओर जा रहा था, तभी चौपरा के पास दोपहर करीब 2 बजे अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।