बोचहां: सकरा थाना क्षेत्र के सिहो में बाइक की ठोकर से एक बच्ची की मौत।
थाना क्षेत्र सिहो चौक के समीप बुधवार की रात तेज़ रफ्तार बाइक ने एक बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक की ठोकर से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानिय लोगों ने आनन फानन घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लें जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका बच्ची की पहचान सिहो गांव निवासी पप्पू महतो के 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की रूप में हुईं हैं।