अजयगढ़: धरमपुर पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हरियाणा से सकुशल बरामद हुई पीड़िता।
अजयगढ़ धरमपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की सक्रियता और साइबर सेल की मदद से अपहृत बालिका को हरियाणा के पलवल से सकुशल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, थाना धरमपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लगभग 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की