मनावर: मनावर में दर्दनाक हादसा: नुक्ते से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल, तीन गंभीर
मनावर में दर्दनाक हादसा: नुक्ते से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल तीन की हालत गंभीर।मनावर क्षेत्र में गुरुवार शाम 7:00 के लगभग एक बड़ा हादसा हुआ। नुक्ते के कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बोरलाय और टेमरिया के बीच पलट गई। हादसे में ग्राम साला निवासी बुदीबाई पति मानसिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई।