पटेरा: मुहर्रम पर्व को लेकर हिण्डोरिया के मुख्य मार्गों से निकला पुलिस का फ्लैग मार्च
Patera, Damoh | Jun 19, 2026 हिण्डोरिया मुस्लिम भाईयों के आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर हिण्डोरिया थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी व टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन मे नगर के संवेदनशील प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया किसी को भी कानून का उल्लघंन करने का मौका नही दिया जायेगा।