झांसी: चर्चरोड तिराहा मानकुआ के पास बबीना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 15-15 हजार के 2 इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
Jhansi, Jhansi | May 7, 2025 बबीना थाना पुलिस द्वारा चर्च रोड तिराहा मनकुआं के पास बुधवार सुबह 5:45 पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को जब पुलिस ने रोका तो वह जंगल की तरफ भाग गए जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया गया जिस पर बबीना पुलिस द्वारा काउंटर अटैक में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई वहीं दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया है।