चंडी: चंडी नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूली धीमी, चलाया जाएगा विशेष अभियान
Chandi, Nalanda | Jul 27, 2026 चंडी नगर पंचायत में चालू वित्तीय वर्ष के पहले चार माह में होल्डिंग टैक्स वसूली की रफ्तार बेहद धीमी रही है। नगर पंचायत को इस अवधि में 63 लाख रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अब तक मात्र एक लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम वसूली होने से नगर पंचायत प्रशासन ने अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी