कोतमा: थानगांव में शिकार करने की कोशिश में पांच आरोपी गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | Nov 2, 2025 रविवार को 3 बजे बिजुरी वन परिक्षेत्र के थानगांव में जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाए गए जीआई तार के जाल जाल की सूचना मिलने पर वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की है। आरोपियों में शुभ सिंह ,बुद्धसेन सिंह ,विजेंद्र सिंह ,महादेव सिंह ,संतोष सिंह को गिरफ्तार करने न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।