ब्लॉक की पांच पंचायतों-गोदिया मेहर, बापचा, खोपर, बाहरी और छाबड़ा - से आईं 36 एकल महिला लीडर्स ने दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एकल महिलाओं को संगठित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। टीम लीडर रीना शर्मा ने संभागियों को प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया, जिसमें पंचायत