सोमवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सभागार लालगंज में एसडीएम व सीओ ने फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की। समाधान दिवस पर आयी कुल एक सौ एक शिकायतों में से अफसरों ने मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण कराया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी दिखी।