भोरे: सिसई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करें निरोग रहे कार्यक्रम का आयोजन,योगा कर स्वस्थ रहने का लोगों को दिया गया संदेश
भोरे प्रखंड के सिसई में रविवार की सुबह 7:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करें निरोग रहे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा सिंसई मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को यह संदेश दिया गया कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन प्रसन्न आत्मा यही योग का सार है।