सतना के मौहरी रिलायंस प्लांट के पराली स्टोर में भीषण आग लग गई । आग लगते ही पुलिस व दमकल को सूचना दी गई । शुक्रवार की रात 10 बजे कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे । आग की तीव्रता से दमकल दूर से आग बुझा रहे हैं जो नकाफी साबित हो रहा है । भीषण आग के शोले काफी दूर से देखे जा सकते है, फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं ।