बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से ₹36,672 की अवैध निकासी की, मामला दर्ज
बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 36,672 रुपये की अवैध निकासी कर लिया. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी गई. इस संबंध में पीड़ित वीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि मैंने एचडीएफसी बैंक से एक क्रेडिट कार्ड लिया था.