गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में LPG सप्लाई को लेकर DM ने दिए सख्त निर्देश, बिना गैस OTP डिलीवरी पर होगी सख्ती
घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने कल्याण विभाग के छात्रावासों में गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्थानों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और खपत का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को कहा।