पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में अष्टभुजा महारानी देवी मंदिर के नवनिर्माण का हुआ लोकार्पण
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) स्थित प्राचीन अष्टभुजा महारानी देवी मंदिर के नवनिर्माण का लोकार्पण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान एवं कानपुर से पधारे सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित हरिओम द्विवेदी ने मंत्रोच्चार और वैदिक विधानों के साथ लोकार्पण कराया,