मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस केंद्र के सभागार में एसपी ने की जन सुनवाई
मोतीहारी पुलिस केंद्र में जन सुनवाई का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा पुलिस केंद्र में स्थित पुलिस सभागार भवन में जनसुनवाई सोमवार को की गई। जिसमें आम जनता की समस्या को सुना गया साथ ही समस्याओं के समाधान की दिशा में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार की शाम 4:51 पर दी गई।