मोतिहारी: मोतिहारी शहर के चरखा पार्क में अभय ब्रिगेड के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान
मोतिहारी शहर के चरखा पार्क में अभया ब्रिगेड के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। मौके पर साइबर डीएसपी अभिनव पराशर सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। इस दौरान अभया ब्रिगेड टीम के गठन व डायल 112 के बारे मे भी जानकारी दी गई।