मल्हारगढ़: मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में बीजग्राम योजना में घोटाले के आरोप, किसानों ने उठाए सवाल
मल्हारगढ़ में बीजग्राम योजना के तहत 100 किसानों को 80 क्विंटल गेहूं बीज वितरण के दावे पर विवाद खड़ा हो गया है। कई किसानों ने बीज नहीं मिलने का आरोप लगाया है, किसानों ने लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, मामले में अनियमितता और फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी,