मौ: मौ पुलिस ने नाबालिक बालिका को घर ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपीगण को 3 घण्टे में किया गिरफ्तार।
30 जून को फरियादी ने थाना मौ पर बताया कि मेरी नाबालिक लडकी उम्र 10 वर्ष को आरोपीगणो द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ घर ले गये और उसका अश्लील वीडियो बनाया जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध की गंभीरता को देखते हुए अंसारी मोहल्ला मौ से आरोपीगण को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। बुधवार को 4 बजे आरोपीगणो को जेल भेजा गया है।