हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान में बादल छाए हुए और हवाएं चलने से गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।