मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला,पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला,RPF पुलिस ने बचाई जान।
मुरैना रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर पटरी पार करते समय उत्तमपुरा निवासी 22 वर्षीय सपना मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही RPF के सब इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार और महिला आरक्षक पिंकी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हालत पर निगरानी जारी है।