चांदपुर: चांदपुर में रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर दूर ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
शनिवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर रेलवे स्टेशन से धनोरा रोड पर रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर दूर ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र कैलाश के रूप में हुई। घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसका घर है।