53वीं जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025–26 में केदार पांडे प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। शनिवार के दोपहर करीब तीन बजे सम्मान समारोह के दौरान एच एम ने बताया की राज इंटर कॉलेज में 3 दिसंबर 2025 को आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया।