मंगलवार करीब 5 बजे माँ रेवा स्व सहायता समूह पर्रादेह की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेयरहाउस परिसर में पूजा-अर्चना के बाद कांटे (तौल मशीन) की विधिवत आरती उतारी गई और सफल खरीदी की कामना की गई।