हाथरस: गांव खंडवा में गर्म पानी के टब में खेलते समय गिरी 3 वर्ष की बच्ची, गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल से रैफर
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव खंडवा में शुक्रवार रात 8:30 बजे घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक से सब्जी वाले गर्म टब में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई! बच्ची की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और परिजनों द्वारा तत्काल आनंन फलन में बच्ची को हाथरस के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसको रेफर किया है!