वैशाली: प्रखंड क्षेत्र के 63 पीडीएस दुकानों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड ।
जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के 113 गांवों का 63 जनवितरण दुकानों पर आयुष्मान योजना का कार्ड शनिवार 2 मार्च को बनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन से मिले निर्देश के आलोक में प्रखंड के 63 जन वितरण दुकानों को चिन्हित किया गया है। जहां लोगों का अगला आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।