दियारा क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के मकसद से दाउदनगर में ओपी को खोला गया है। भवनहीन ओपी का संचालन फिलहाल फुलाढ़ पंचायत भवन में किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने फीता काटकर किया है।