सीतापुर: रामकोट इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की मौत हो गई मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।