शुजालपुर: करंट लगने से हुए हादसों में दो किसानों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता स्वीकृत
शाजापुर जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में किसानों की मृत्यु होने पर प्रशासन ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कडवाला, तहसील शुजालपुर निवासी मांगीबाई की 8 सितंबर 2025 को खेत से लौटते समय मेड़ पर लगे विद्युत प्रवाहित कांटेदार तार के संपर्क में आने से मृत्यु हो गई। इस मामले में उनके निकटतम वारिस पति कनी