गांव निमली में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे वाटर टैंक में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर सीएम विंडों पर भी शिकायत भेजी जा चुकी है। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहनलाल जांगड़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बात कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।