रामगढ़: रामगढ़ में खिलौने वाले गन से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार,लूटकांड का किया खुलासा,लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद
रामगढ़ पुलिस ने खिलौने वाले गन से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से बाइक और मोबाइल लूटकांड का उद्भेदन हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और अन्य सामान बरामद किये हैं।