नवगछिया: शराब मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी इमरान खान (मौलानाचक रोड, गनीचक, भागलपुर) को नवगछिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ 6 जुलाई 2022 को नवगछिया थाना में मामला दर्ज किया गया था।