जखनिया: सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह का बड़ा बयान, कहा- अगर सपा की सरकार बनी तो छठ के लिए हर तालाब होगा पक्का
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में गाजीपुर के जमानिया विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह का नाम भी शामिल है। छठ पर्व के मौके पर वो अपने क्षेत्र में के तालाब, पोखरों और घाटों पर निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान बातचीत में उन्होंने छठ, बिहार चुनाव और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।